फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Employees mobilized against Medical Superintendent, sent letter to CMO

Bulandshahar News: चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, सीएमओ को भेजा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Employees mobilized against Medical Superintendent, sent letter to CMO
सिकंदराबाद। संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा अधीक्षक पर स्टाफ ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही संबंधित को हटा दूसरे चिकित्सक को तैनात करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजकर मांग की है। इसको लेकर सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच सौंपी है। जो सभी स्टाफ के अलग-अलग बयान दर्ज कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय पर एक माह पूर्व महिला चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह को चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया। इसके बाद नेत्र चिकित्सक डॉ. कोमल यादव और डॉ. धीरज कुमार दोनों चिकित्सकों ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया। वहीं, इसके बाद चिकित्सालय के अन्य स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही सभी चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर युक्त पत्र सीएमओ को भेजा है। चिकित्सा अधीक्षक के न हटाए जाने पर कार्य करने में असमर्थता जताई है। स्टाफ की मांग है कि यहां पर किसी वरिष्ठ चिकित्सक को अधीक्षक के पद पर तैनात किया जाए। इससे चिकित्सालय में तैनात सभी कर्मचारी मरीजों की अच्छी सेवा कर सकें।
विज्ञापन


मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। किसी भी स्टाफ से अभद्र व्यवहार नहीं किया है। काम करने को जरूर कहा है। इससे मरीजों को सेवाओं का समय से लाभ मिल सके। सभी के सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास कर रही हूं। - डॉ. पूनम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच टीम गठित कर दी है। जिसे स्टाफ के बयान दर्ज कर रिपोर्ट मांगी है। जल्द ही रिपोर्ट मिलने पर मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed