फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Employee tarminate

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाला लेखाकार बर्खास्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Employee tarminate
फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाला लेखाकार बर्खास्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के कृषि विभाग में तैनात सहायक लेखाकार की सेवा समाप्त कर दी गई है। आरोप है कि नियुक्ति के दौरान जमा किया गया ओ-लेवल का प्रमाणपत्र फर्जी मिला है। यह आदेश आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सहायक लेखाकार को तत्काल पद से हटा दिया गया है।
कृषि विभाग में सहायक लेखाकार के पद पर भारत जैन तैनात थे। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय उप्र की ओर से 2016 के बैच में उसका चयन हुआ था। छह मार्च 2020 को उसे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय बुलंदशहर में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात किया गया था। दिल्ली निवासी भारत जैन ने निदेशालय के आदेश पर जिला मुख्यालय पर अपनी ज्वाइनिंग ले ली थी। बताया गया कि निदेशालय की ओर से भारत जैन द्वारा जमा कराया गया ओ-लेवल प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी निकला। भारत जैन ने यह प्रमाणपत्र दिल्ली स्थित एक संस्थान से प्राप्त किया था। सत्यापन में बताया गया कि संबंधित संस्थान की ओर से उक्त प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद निदेशालय की ओर से तत्काल प्रभाव से भारत जैन की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अब अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों का भी संबंधित संस्थानों से सत्यापन करवाया जाएगा। यदि इन प्रमाणपत्रों में भी किसी तरह का फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने यह आदेश मिलते ही भारत जैन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए आदेश से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय उप्र की ओर से सहायक लेखाकार भारत जैन की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी हुए हैं।आदेश मिलने पर सहायक लेखाकार को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
लापरवाही पर बीएसए ने दो शिक्षक किए निलंबित
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें दूसरे स्कूलों में अटैच करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग एबीएसए को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बीबीनगर क्षेत्र के एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने पर क्षेत्र के गांव सेहरा स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक प्रशांत त्यागी को निलंबित किया गया है। प्रशांत पर आरोप है कि वह विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहा है और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर शिक्षण कार्य में बाधा डाल रहा है। इसी तरह इसी क्षेत्र के गांव भिरावली स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक फिरोज खान को भी तत्काल प्रभाव से क्षेत्र के एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने पर निलंबित कर दिया है। फिरोज खान पर आरोप है कि वह बिना सूचना स्कूल से गायब रहता है और एमडीएम में सहयोग नहीं कर रहा है। इस तरह के स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित होने के साथ संचालन ठीक नहीं हो रहा है। बीएसए ने यह भी बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए उन्हें दूसरे स्कूल में अटैच करते हुए दो अलग-अलग एबीएसए को आगामी जांच के लिए जांच अधिकारी नामित कर जल्द जांच रिपोर्ट देने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed