{"_id":"574c8e1b4f1c1bf5511091e1","slug":"electricity-problem-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से मिली राहत, मगर बिजली की हुई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से मिली राहत, मगर बिजली की हुई आफत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों गर्मी से राहत तो दिलाई है। साथ्ा ही जिले के 500 गांवों की बिजली सप्लाई को ठप कर दिया। करीब 15 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति के चलते लोग बेहाल हो गए। लगातार बारिश होने से करीब 35 स्थानों पर फाल्ट हो गए। अफसरों का तर्क है कि विद्युत सप्लाई को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।
शनिवार देर शाम जिले में तेज आंधी-बारिश ने मौसम ख्रुशनुमा कर दिया था। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार की रात दोबारा शुरू हुईबरसात सोमवार सुबह दस
बजे तक जारी रही। आंधी-बारिश के कारण खुर्जा,डिबाई, जहांगीराबाद, गुलावठी, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, ऊंचागांव, शिकारपुर, छतारी, पहासू बुलंदशहर, औरंगाबाद, क्षेत्रों के करीब 500 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को आंधी-बारिश से पावर कारपोरेशन की 100 से ज्यादा हाइटेंशन और लोटेंशन लाइन टूटकर और करीब 400 से ज्यादा पोल उखड़कर गिर गए थे। सत्तर पावर स्टेशनों पर रातभर ब्रेकडाउन रहा था। इससे पावर कारपोरेशन को करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ। रविवार रात बारिश से करीब 35 स्थानों पर फाल्ट आने से एक बार फिर आपूर्ति ठप हो गई।
दोपहर बाद कुछ स्थानों की विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे कुछ राहत मिली। एसई राकेश कुशवाहा का कहना है कि ठप विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं। विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुचारु करने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।
उधर, मौसम विश्ेाषज्ञ मंगलवार तक ऐसा मौसम रहने की संभावना जताने के साथ उसके बाद फिर तपिश बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। बारिश से अधिकतम तापमान कम होकर 36 और न्यूनतम 27 डिग्री हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि यह बरसात फसलों के लिए फायदेमंद है। इस तरह का मौसम मंगलवार तक रहने की संभावना है।