{"_id":"56f822d64f1c1b0933f153d8","slug":"eight-drivers-pay-cut-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ ड्राइवरों के वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ ड्राइवरों के वेतन काटने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चालकों
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों की स्पीड निर्धारित कर रखी है। इतना ही नहीं जीपीएस सिस्टम से बसों की गति पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। मगर चालक ओवर स्पीड बस चलाने से बाज नहीं आते। कंट्रोल रूम से आठ बस ओवर स्पीड चिन्हित की गई हैं। एआरएम ने इन सभी आठ बसों के चालकों का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने होली के मद्देनजर 20 से 28 मार्च तक लगातार बस संचालित करने की योजना बनाई थी। योजना में सबसे अधिक किलोमीटर बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
साथ ही यह भी आदेश दिया था कि बसों को ओवर स्पीड ना चलाया जाए । मगर आठ बस चालकों ने मनमाने तरीके से ओवर स्पीड बस चलाई जो कंट्रोल रूम में लगे जीपीएस सिस्टम से पकड़ में आ गई।
विज्ञापन
