{"_id":"69418bf8108f7e35b6077ba7","slug":"eight-colonies-in-the-city-were-without-electricity-for-15-hours-and-faced-water-shortages-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110719-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नगर की आठ कॉलोनियों में 15 घंटे गुल रही बिजली, पानी की भी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नगर की आठ कॉलोनियों में 15 घंटे गुल रही बिजली, पानी की भी किल्लत
विज्ञापन
खुर्जा। नगर की आठ कॉलोनियों में सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक करीब 15 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। ऐसे में लगभग 20 हजार परिवारों में बिजली के साथ पानी की किल्लत बनी रही। मंगलवार सुबह बिजली और पानी नहीं होने के कारण कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी विकास दीक्षित ने बताया कि सोमवार रात को आठ बजे करीब बिजली गुल हो गई थी। रातभर बिजली का इंतजार किया, लेकिन सप्लाई बाधित रही। सर्दी का मौसम होने के कारण रात को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन मंगलवार सुबह तक आपूर्ति चालू नहीं होने पानी की किल्लत बनी रही। ऐसे में स्नान व अन्य घरेलू कार्य प्रभावित हो गए।
कॉलोनी निवासी रघुराज सिंह ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी समस्या बनी रही। पीने के लिए भी पानी नहीं था। रात को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोहरा होने के कारण फॉल्ट ठीक नहीं होने की बात कही और अगले दिन तक आपूर्ति आने की बात कही। मंगलवार सुबह तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
चमन विहार कॉलोनी निवासी मुस्कान शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पानी और बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशानी हुई। ऐसे में बच्चे स्कूल नहीं जा सके। उनको छूट्टी करनी पड़ी। साथ ही घर में रोजमर्रा के कार्य नहीं हो सके। इसके लिए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
गांधी मार्ग स्थित दुकान संचालक मोनू ने बताया कि रात भर आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन्वर्टर व बैटरी चार्ज नहीं हो सके। ऐसे में सुबह नौ बजे जब दुकान खोली तो आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। ऐसे में एक घंटे बाद ही बैटरी ठप हो गई और दुकान में अंधेरा पसर गया। मंदिर मार्ग स्थित होटल संचालक ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण रात भर इन्वर्टर बैटरी ठप हो गई।
सुबह पानी के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। लाइनमैन से जानकारी ली गई तो उन्होंने 33केवी लाइन पर फॉल्ट बताया, जिससे प्रीत विहार कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, गोकुल विहार, नव दुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी, फायर स्टेशन रोड, विजय नगर, सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग और मुरारी नगर में आपूर्ति ठप रही।
रोडवेज बस अड्डा के पास गंदे नाले पर बीकेडीए की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है, जहां मजदूरों की ओर से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इस कारण बिजलीघर नंबर पांच से जुड़े फीडर पर आपूर्ति प्रभावित रही। मंगलवार सुबह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई। - राजीव आर्य, एक्सईएन, ऊर्जा निगम