{"_id":"577d4f1d4f1c1b446c7f9e55","slug":"eid-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे गुलजार, मुबारक ईद-उल-फितर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे गुलजार, मुबारक ईद-उल-फितर आज
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
ईद उल फितर
- फोटो : amar ujala
बुधवार देर शाम ईद का चांद नजर आ गया। चांद की झलक पाते ही रोजेदार खुशी से झूम उठे। आतिशबाजी कर लोगों ने खुशी का इजहार किया। मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मस्जिद इमामों ने ईद का नमाज का शेड्यूल जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर के मद्देनजर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ईदगाह के आसपास आवारा जानवरों के भटकने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। अकसर आवारा पशुओं के भ्रमण पर ईद पर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जनपद को 15 सेक्टर और 10 जोन में बांट दिया है। जोन और सेक्टर की जिम्मेदारी डीएम ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को सौंपी है। पुलिस अफसर छोटी से छोटी शिकायत को गंभीरता से लें। आमतौर पर छोटे विवाद ही बड़ा रूप ले लेते हैं। संभव हो तो बड़ी ेईदगाहों पर पहुंचकर माहौल देखें।