फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaw will run on roads only after registration

अब पंजीकरण के बाद ही सड़कों पर दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Tue, 16 May 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 16 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will run on roads only after registration
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 अब पंजीकरण के बाद ही पॉटरी नगरी की सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ पाएंगे। जाम की समस्या और अन्य खतरों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालकों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है।

सोमवार को एआरटीओ, पालिका ईओ और एसडीएम ने पुलिस बल की मदद से कई स्थानों पर छापेमारी कर तकरीबन 100 अवैध रिक्शों को पकड़ कर पालिका परिसर में भेज दिया है। अब उनका ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। अब ई-रिक्शाओं  की लिमिट तय करने के बाद ही उनके रुट का निर्धारण किया जाएगा।  
विज्ञापन


पॉटरी नगरी में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं के चलते आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा नौसिखिए और नाबालिंगों द्वारा चलाए जा रहे रिक्शों से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम राहुल यादव के साथ एआरटीओ, पालिका ईओ वैभव ने पुलिस बल की मदद से जेवर अड्डा चौराहा, बस अड्डा, रोडवेज, मूड़ाखेड़ा चौराहा से तकरीबन 100 अवैध रिक्शों को पकड़ कर नगर पालिका परिसर में जमा कराया। अचानक हुई कार्रवाई से ई-रिक्शा संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि अब भविष्य में एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत ई-रिक्शा ही सड़को पर चलने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed