{"_id":"6116a5d68ebc3ee054698987","slug":"duplicate-salt-sikandrabad-news-gbd224095275","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी की आड़ में बचे रहे थे नकली नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी की आड़ में बचे रहे थे नकली नमक
विज्ञापन
नकली नमक बेचे जाने की सूचना पर कंपनी कर्मचारियों के साथ दुकान पर छापा मारती पुलिस।
- फोटो : SIKANDRABAD
नामी कंपनी की आड़ में बचे रहे थे नकली नमक
सिकंदराबाद। एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली नमक बाजार में बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारा। यहां से नकली नमक के 53 पैकेट बरामद हुए हैं। आरोपी दो दुकानदारों सतेंद्र कुमार और पुनीत कुमार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
रवि सिंह ने बताया कि वह इपर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मार्केटिंग चेकिंग के लिए अधिकृत हैं। कंपनी का कार्यालय 16जे गोपाल टाइल्स राजेंद्र पैलेस थाना राजेंद्र नगर न्यू दिल्ली में है। उनका काम एक प्रतिष्ठित कंपनी के साल्ट (नमक) व संबंधित उत्पाद की मार्केटिंग से अभिसूचना संकलन करना है। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद में कुछ दुकानों पर एक नामी कंपनी का नकली नमक बेचे जाने की सूचना मिली। उन्होंने मामले से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। शुक्रवार को पुलिस के साथ उन्होंने गुलावठी रोड स्थित सतेंद्र कुमार सुंदरलाल की दुकान पर छापा मारा। दुकान से 50-50 किलो के दो बैग बरामद किए गए। प्रत्येक बैग में 1 किलो ग्राम के 50 पीस भरे थे। इनमें प्रतिष्ठित कंपनी के 50 पैकेट नकली थे। नमक के कागजात मांगने पर वह कोई भी बिल या अन्य कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्होंने जीटी रोड स्थित लाइब्रेरी मार्केट में पुनीत कुमार की दुकान पर छापा मारा। यहां से एक कि.ग्राम के प्रतिष्ठित नमक के तीन नकली पैकेट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बरामद नमक के नकली पैकेट पर बैच नंबर अंकित नहीं था। पैकेट का रंग भी असली पैकेट से अलग था।
सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।