{"_id":"685ada5678b0d26319016770","slug":"due-to-the-visit-of-the-chief-secretary-there-will-be-no-panth-bazaar-on-thursday-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136149-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुख्य सचिव के दौरे के चलते बृहस्पतिवार को नहीं लगेगा पैंठ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुख्य सचिव के दौरे के चलते बृहस्पतिवार को नहीं लगेगा पैंठ बाजार
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बृहस्पतिवार को नगर के ककोड़ रोड स्थित मुकुंदगढ़ी में लगने वाला साप्ताहिक पैंठ बाजार इस सप्ताह नहीं लगेगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए लिया गया है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि बाजार को बृहस्पतिवार के दिन स्थगित किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि किसी दुकानदार द्वारा दुकान लगाई जाती है, तो पुलिस सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
यह निर्णय मुकुंदगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षा, व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद देहात के गांव मुकुंदगढ़ी में परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन द्वारा निरीक्षण को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।