फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to heavy rains there is electricity crisis in the district

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से फिर जिलेभर में बिजली संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains there is electricity crisis in the district
बुलंदशहर। जिले में शनिवार रात को झमाझम बारिश के बाद बिजली संकट ने लोगों को परेशान कर दिया। बारिश बाद रविवार को दिन में चिलचिलाती धूप निकली और बिना बिजली के उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई। नगर क्षेत्र में छह घंटे से अधिक और देहात में 10 घंटे से अधिक की बिजली कटौती रही।
विज्ञापन

बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में रात के समय तीन घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके बाद रविवार को चिलचिलाती धूप निकली लेकिन इसके बाद भी बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी अमित ने बताया कि बिजली कटौती के कारण स्थिति काफी खराब है। दोपहर में प्रतिदिन दो से पांच बजे तक अघोषित कटौती की जा रही है और बिजलीघर के कर्मचारी रोस्टिंग का समय बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed