फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle at night and clouds throughout the day, showers again in the evening

Bulandshahar News: रात में बूंदाबांदी और दिनभर छाए रहे बादल, शाम को फिर पड़ीं फुहारें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night and clouds throughout the day, showers again in the evening
सोमवार पूरा दिन इस तरह छाए रहे बादल। संवाद
बुलंदशहर। जिले में रविवार की रात को जगह-जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं, सोमवार पूरा दिन बादल छाए रहने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। शाम होने से पहले फिर जहां-तहां फुहारें पड़ीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 फीसदी और हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि बारिश का फायदा फसलों को भी मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धान, मक्का, ज्वार व बाजरा की फसलों के लिए यह बारिश अनुकूल है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी बारिश होने का अनुमान लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना जता रहा हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed