{"_id":"64ff489cd1a93bc2300c56c1","slug":"drain-caved-in-upper-coat-water-going-into-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4121-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऊपरकोट में नाली धंसी, मकान में जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऊपरकोट में नाली धंसी, मकान में जा रहा पानी
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊपरकोट क्षेत्र में इस वर्ष बारिश स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बीते दिनों हुई बारिश में जहां तीन मकान गिर गए थे, वहीं रविवार की रात नाली धंस गई। इससे नाली का पानी मकान के अंदर पहुंच रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र में ऊपरकोट का इलाका भुरभुरी मिट्टी के टीले पर बसा है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश में तीन मकान भरभराकर गिर गए थे। लोगों ने बताया कि सरायधारी पुल निर्माण के बाद नाली का निर्माण नहीं किया गया, जिसके चलते नालियों का पानी मकानों की बुनियादों में भरना शुरू हो गया और मकान ढह गए। जिला प्रशासन ने पीड़ितों को 1.20 -1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई। साथ ही जो मकान गिरे थे वहां आरसीसी की दीवार का निर्माण कराया। यहां भी अफसरों से चूक हो गई। जहां आरसीसी की दीवार बनाई गई उससे पहले पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया, जिसके कारण रविवार की रात नाली धंस गई और पानी मकान में जाने लगा। हालांकि नगर पालिका ने पहले ही मकान को खाली करा दिया था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभासद चांदनी बेगम ने बताया कि रोड के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।