फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dowry death report filed against five including husband, two arrested

Bulandshahar News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला काला में रविवार को विवाहिता का शव पंखे से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वही पति, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ के गांव मऊपुर बहादुरपुर निवासी दलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ढाई वर्ष पूर्व पुत्री प्रीति उर्फ मीता की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नगला काला निवासी सौरभ के साथ की थी। शादी में करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। पति, सास सुनीता, ससुर अनिल, जेठ सनी उर्फ विवेक, जेठानी मुस्कान दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में 6 लाख रुपये दिए जाने की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। रविवार की सुबह उन्हें फोन द्वारा सूचना मिली कि उनकी पुत्री मीता की ससुरालियों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी है। सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति सौरभ, ससुर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed