फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dowry

दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
dowry
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसे घर से निकालकर किसी युवती से दूसरी शादी कर दी। इसका पता चलने पर पहली पत्नी ने ससुराल पहुंचकर विरोध किया तो उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हापुड़ के गढ़ क्षेत्र निवासी पीड़िता केशवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी बुलंदशहर नगर के मोहल्ला साठा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब दस लाख रुपये खर्च किया था, किंतु ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक बाइक एवं दो लाख रुपये नगद की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी जाती थी। बीते दिनों दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद उसके पति ने एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed