फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Door-to-door outreach begins today; ASHA and Anganwadi workers will knock on doors.

Bulandshahar News: आज से घर-घर होगी दस्तक, आशा-आंगनबाड़ी खटखटाएंगी कुंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर कुंडी खटखटा बुखार से पीड़ितों को खोजने का काम करेंगी। बीमार व अन्य संक्रामक रोग के लक्षण मिलने पर संबंधित की सूचना सीएचसी-पीएचसी पर देकर जांच कराएंगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारी लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ छत, कूलर या अन्य जगह जमा हो रहे बारिश के पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगी। इसके अलावा बीमार लोगों में डेंगू-मलेरिया के लक्षण होने पर जांच कराने के लिए सीएचसी-पीएचसी पर रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

--
कोट
रविवार से दस्तक अभियान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। दस्तक अभियान में बीमार मरीज मिलने पर उसकी जांच कराने के साथ उपचार की सुविधा दी जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed