{"_id":"5841b32f4f1c1b2616de6a97","slug":"do-not-put-a-cash-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अफसर।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी रोड स्थित आंध्रा बैंक में कैश न मिलने से नागरिकों का गुस्सा फूट पउ़ा। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
नगर स्थित आंध्रा बैंक में कैश निकालने के लिए शुक्रवार सुबह से ही लोगों की कतारें लगी हुई थीं। दोपहर करीब एक बजे बैंक कर्मियों ने कैश न होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। सुबह से ही लाइन में खड़े लोगों को जब कैश न होने की बात पता चली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद लोग रोड पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद हो गया और लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बैंक का गेट बंद करने पर हंगामा, नारेबाजी
सैदपुर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक पर शुक्रवार को लोगों ने गेट बंद करने को लेकर हंगामा किया। अकबर मेवाती, गुलजार, देवीशाह, जयभगवान सैनी, कविता, साबिर आदि का कहना था कि वह लगभग तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहे।
जब उनका नंबर आया तो बैंक कर्मचारियों ने कैश खत्म होने की बात कहते हुए गेट बंद कर दिया। गेट बंद करने को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया।बैंक का गेट न खुलने पर मायूस लोग वापस लौट गए।