{"_id":"575aeda34f1c1b3b0c9c560a","slug":"dm-stopped-officer-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एसडीएम डिबाई और तहसीलदार का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एसडीएम डिबाई और तहसीलदार का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
रूपये
- फोटो : ब्यूरो
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें खराब आरसी के मिलान पर भड़कीं डीएम ने डिबाई तहसीलदार व एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आरसी का सही मिलान कर लिया जाए। गलत आरसी प्रस्तुत न की जाए। गलत आरसी प्रस्तुत करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीमए ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि डग्गामार वाहनों, ओवर लोड वाहनों और बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने वालों पर अंकुश लगाया जाए। डीएम ने भू राजस्व, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत विभाग, मनोरंजन कर, नजूल, वानिकी एवं वन्य जीव, लोह धातु एवं खनन, लघु सिंचाई और मुख्य एवं मध्य सिंचाई संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष में वसूली का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य शत प्रतिशत वसूल करना है।
विज्ञापन