{"_id":"57e41f734f1c1bf840a82b35","slug":"dm-held-in-three-villages-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तीन गांवों में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तीन गांवों में लगाई चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम ने गांव-गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओें की जानकारी दी। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह बिचौला, चचरई और शेरपुर पहुंचे। डीएम ने गांवोें में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की एक-एक योजना की जानकारी दी।
डीएम ने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएम को गांव में गंदगी मिली। सरकारी स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं थी। डीएम ने ग्राम प्रधान को सही काम करने की नसीहत भी दी। एडीएम वित्त, एडीएम प्रशासन और सीडीओ ने भी गांव गांव पहुंचकर सरकार की योजनओं को जनजन तक पहुचाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अनूपशहर ब्लाक के मुस्लिम आबादी वाले गांव शेरपुर में सशक्त गांव विकसित प्रदेश कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यलय में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन