फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District-level trials for athletics and hockey on the 25th.

Bulandshahar News: एथलेटिक्स और हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल 25 को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
District-level trials for athletics and hockey on the 25th.
बुलंदशहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग की ओर से एथलेटिक्स और जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 25 सितंबर को होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन ने बताया कि प्रतियोगिता में मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जिले से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से टांडा स्टेडियम में सीनियर महिला और पुरुष एथलेटिक्स वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इसी दिन यमुनापुरम स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। दोनों खेलों के चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। यहां से मंडल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ी 29 सितंबर से बरेली में होने वाली दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, हॉकी के चयनित खिलाड़ी चार अक्तूबर से मऊ में होने वाली छह दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed