फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District Hospital incorrect operation

सीएम के आदेश के बाद जागे सीएमएस, जांच की संस्तुति

Tue, 28 Jun 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 28 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
District Hospital incorrect operation
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : ब्यूरो

जिला अस्पताल में गलत ऑपरेशन के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक का दर्द अफसरों को अब सुनाई दिया है। मुख्यमंत्री के मामला संज्ञान में लेने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस भी जाग गए हैं। उन्होंने पूरे मामले में जांच की संस्तुति अपर निदेशक मेरठ से की है।

विज्ञापन


नगर के पुलिस लाइन निवासी युवक संदीप का जिला अस्पताल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था। संदीप के भाई प्रदीप का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ी। इसके बाद उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन गलत हुआ है।
विज्ञापन


संदीप का शरीर सड़ने लगा और उसका शरीर फटने भी लगा। अखिल भारतीय यादव महासभा के सचिव नितिन यादव ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने महानिदेशक स्वास्थ्य से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी। अब मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रीतम सिंह ने भी एडी हेल्थ मेरठ से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर
संदीप का उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसके भाई ने बताया कि युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम की निगरानी में संदीप का उपचार चल रहा है, लेकिन दवाओं का संदीप पर अधिक असर नहीं हो पा रहा है।


संदीप के परिजन उसे बिना बताए अस्पताल से ले गए थे। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए एडी हेल्थ से जांच की सिफारिश की है। - डॉ. प्रीतम सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed