फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dispute between husband and wife police officer filmed pistol being handed to him In Bulandshahr

यूपी की गजब पुलिस: दंपती के विवाद में बनाई तमंचा बरामद कराने की वीडियो; फिर दरोगा ने पत्नी से पूछे रटवाए सवाल

Sun, 23 Nov 2025 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Nov 2025 01:12 PM IST
सार

यूपी पुलिस का गजब कारनामा देखने को मिला है। बुलंदशहर में पति-पत्नी के विवाद में पुलिस ने तमंचा बरामद कराने की वीडियो बना दी। दरोगा ने खुद पत्नी को डायलॉग रटवाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
dispute between husband and wife police officer filmed pistol being handed to him In Bulandshahr
bulandshahr police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के उस्मापुर गांव में तीन नवंबर को पति-पत्नी के विवाद सूचना पर गई पुलिस ने तमंचा बरामद का वीडियो बना लिया। इसमें दरोगा ही पीड़ित और आरोपी को डायलॉग बता रहे हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामला तीन नवंबर का है, जब उस्मापुर गांव निवासी पूजा ने 112 पर पुलिस को पति पर पिटाई करने के आरोप की सूचना दी। डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी घर पर पहुंचे तो महिला ने बताया कि उसके पति के पास तमंचा भी है और वह झगड़े के दौरान तमंचा तान रहा था।
विज्ञापन


डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थानीय मंदिर चौकी प्रभारी मनीष कुमार को सूचना दी। उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां दंपति को समझाया। भविष्य में इस तरह झगड़ा नहीं करने की चेतावनी दी और तमंचा बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उप निरीक्षक ने तमंचा बरामदगी का वीडियो तैयार कराया। इसमें उप निरीक्षक ने ही पीड़िता और उसके पति को वीडियो में बोलने के लिए डायलॉग बताए। किसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार रात को वायरल हो गया। जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें लोग पुलिस कर्मियों की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी गए थे। भारतीय न्याय संहिता के तहत बरामदगी का वीडियो जरूरी है। इसी के चलते उप निरीक्षक ने वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने लापरवाही बरती है। इसको लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।- डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed