{"_id":"5768243c4f1c1b9960b481cb","slug":"direct-bus-service-from-bulandshahr-to-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के लिए बुलंदशहर से सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के लिए बुलंदशहर से सीधी बस सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : ब्यूरो
अब परिवहन निगम ने कासगंज रूट पर सीधे बस सेवा शुरू की है। ये बसें अलीगढ़ के रास्ते होकर कासगंज तक जाएंगी। सीधी बस सेवा का शुभारंभ सोमवार को एआरएम एसपी सिंहने की।
विज्ञापन
एआरएम ने बताया कि बुलंदशहर से कासगंज केे रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इस रूट पर सीधे बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग यात्री लंबे समय से कर रहे थे। इसके लिए उप्र परिवहन निगम के अफसरों से अनुमति ली और सोमवार से बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल बस रोजाना दोपहर बाद तीन बजे बुलंदशहर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह कासगंज से बुलंदशहर को लौटेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन