{"_id":"6064afe88ebc3ec89c781401","slug":"dharm-singh-murder-case-bulandshahr-news-gbd216359496","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म सिंह हत्याकांड : संबंधों में रोड़ा बनने पर भाई से कराई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म सिंह हत्याकांड : संबंधों में रोड़ा बनने पर भाई से कराई पति की हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन हुए धर्म सिंह हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके साले और गांव निवासी पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। धर्म सिंह की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ योजना बनाकर भाई से ही अपने पति की बेरहमी से हत्या करा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि गत 29 मार्च की सुबह ककोड़ के सुनपेड़ा निवासी रघुराज शर्मा के खेत में ट्यूबवेल के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त धर्म सिंह (40) के रूप में हुई थी। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। जांच के पड़ताल के दौरान मृतक की पत्नी, उसके भाई निवासी थाना खुर्जा नगर और मृतक के गांव निवासी एक व्यक्ति का नाम सामने आया। जिन्हें पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि धर्मसिंह का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की उम्र में करीब 10 वर्ष का अंतर था। उसकी पत्नी का गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ संबंध हो गया था। जिसकी जानकारी धर्म सिंह को हो गई थी और वह आए दिन विरोध कर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस बाबत आरोपी पत्नी ने अपने भाई और अन्य परिजनों को भी बताया था। इसी के चलते आरोपी पत्नी ने धर्म सिंह को रास्ते में से हटाने की योजना अपने प्रेमी के साथ बनाई। योजना के तहत आरोपी पत्नी ने होली वाले दिन 28 मार्च को अपने प्रेमी की बाइक पति को दिलाई और ककोड़ बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। इस बाबत उसने अपने भाई को भी बता दिया था। आरोपी भाई पहले से ही ककोड़ पहुंच गया और धर्म सिंह को जमकर शराब पिला दी। इसके बाद धर्म सिंह बाजार से सामान खरीद कर अपने गांव जाने लगा। लेकिन, रास्ते में आरोपी भाई ने एक बार फिर धर्म सिंह को रोक लिया और रघुराज के ट्यूबवेल के पास फिर से शराब पिलाई। धर्म सिंह के बेहद नशे में होने पर आरोपी भाई ने ईंटों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर अंगोछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को वहीं, पत्तियों के बीच छिपा दिया था। आरोपी भाई की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी की बाइक भी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।