{"_id":"5706947c4f1c1b8024c811ae","slug":"devotees-take-a-dip-in-the-ganges-descended-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु, हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए नगर के गांधीघाट, बासीघाट, राजघाट और रामघाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के गांधीघाट पर सर्वाधिक भीड़ होने के कारण आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे एवं मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर कई घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अमावस्या पर गंगा स्नान को आने वाले क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा नगरकोट और वैष्णोदवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने गांधीघाट पर स्नान किया और उसके बाद बेलौन स्थित सर्वमंगला बेला भवानी के दर्शन किए। गांधीघाट पर भारी भीड़ उमड़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद स्थित सामान्य हुई।
विज्ञापन
वहीं, अनूपशहर में गंगातट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा स्नान किया। डिबाई/दानपुर में कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगा तटों पर लोगों ने गंगा स्नान किया। उधर, गढ़ में गंगा स्नान के चलते हाईवे पर वाहनों के दबाव के कारण रातभर जाम जैसी स्थिति रही। रात एक बजे से साढ़े तीन बजे तक एनएच-24 पूरी तरह जाम रहा।
विज्ञापन