{"_id":"60b7c9868ebc3e2be10f96fd","slug":"destitute-cow-and-bull-are-closed-in-primary-school-for-three-days-bulandshahr-news-gbd219741166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से प्राथमिक स्कूल में बंद हैं निराश्रित गाय और सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से प्राथमिक स्कूल में बंद हैं निराश्रित गाय और सांड़
विज्ञापन

शिकारपुर। मुस्तफाबाद डडुआ के किसानों ने सोमवार सुबह छुट्टा गाय और सांड़ को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। एसडीएम ने मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। छुट्टा गाय और सांड़ गांव के प्राथमिक स्कूल में तीन दिन से बंद हैं।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ के जंगलों में निराश्रित गाय और सांड़ का आतंक है। करीब 20-25 छुट्टा गाय और सांड़ किसानों के खेतों में खुलेआम घूम रहे थे और फसलों को खा रहे थे। कुछ किसानों को सांड़ों ने मारकर घायल भी कर दिया था। इससे परेशान गांव के किसानों ने सोमवार सुबह खेतों में घूम रहे छुट्टा गाय और सांड़ को गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया था। जिसकी सूचना विकास खंड के अधिकारियों और एसडीएम को भी दी गई थी। एसडीएम वेदप्रिया आर्य ने एडीओ पंचायत को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया था लेकिन बुधवार को भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। निराश्रित गाय और सांड़ गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को एडीओ पंचायत आये थे। वह किसानों के खिलाफ कार्यवाही करने की धमकी देकर गए थे। किसानों ने कहा कि किसान या तो फसल का नुकसान झेलते रहें या अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। इससे किसानों में गुस्सा है।
गोवंश की समस्या का समाधान करने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया है। उनसे पूछा जाएगा कि समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया है। - वेदप्रिय आर्य एसडीएम शिकारपुर