{"_id":"696284f67aea8fb31e0f9896","slug":"desks-and-benches-will-be-purchased-in-37-council-schools-with-rs-60-lakh-bulandshahr-news-c-30-ald1006-799653-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 37 परिषदीय स्कूलों में 60 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी डेस्क व बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 37 परिषदीय स्कूलों में 60 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी डेस्क व बेंच
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 37 परिषदीय विद्यालयों में डेस्क-बेंच खरीदी जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से 60 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिह्नित विद्यालयों में फर्नीचर पहुंच जाएगा।
बीएसए डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। स्कूलों में होने वाले काम के लिए भी समय-समय पर विभिन्न मदों से राशि उपलब्ध हो रही है। योजना के तहत विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, प्रसाधन निर्माण, कक्षा कक्षों का टाइलीकरण, हैंडवाॅश यूनिट, पेयजल व्यवस्था समेत 14 बिंदुओं पर काम कराया जा रहा है।
वहीं, अब शासन ने 37 परिषदीय स्कूलों में डेस्क-बेंच खरीदने के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। डेस्क-बेंच मिलने के बाद इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठने से निजात मिलेगी।