{"_id":"57dedae84f1c1b223aa825d6","slug":"deputy-ganj-were-stopped-for-two-hours-at-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी गंज में लगे जाम ने दो घंटे रोकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी गंज में लगे जाम ने दो घंटे रोकी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को नगर के डिप्टी गंज में दो घंटे लगे जाम ने शहर की रफ्तार रोक दी। वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी और देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं। जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या पेश आती है। रविवार को डिप्टी गंज पर दोपहर के समय वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण देखते ही देखते जाम लग गया। काली नदी रोड, अंबर सिनेमा रोड और मोतीबाग रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर मार्ग की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बेतरतीब खड़े वाहनों को सही कराया, तब जाकर राहत मिली। मगर इस बीच वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
लोगों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का कंट्रोल नहीं होने के साथ रिक्शों के मनमानी जगह पर खड़े होने की बात कही। लोगों ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधारने और अतिक्रमण से निजात दिलवाने की मांग की है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि डिप्टी गंज का मार्ग संकरा होने के कारण यहां जाम लगने की संभावना अधिक रहती है। यातायात को सुचारु रखने को पुलिस तैनात रहती है। मगर वाहनों की संख्या अधिक होना जाम का कारण बनता है।