फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog and cold followed by rains leave people shivering, yellow alert issued

Bulandshahar News: बारिश के बाद घने कोहरे व ठंड से ठिठुरे लोग, येलो अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold followed by rains leave people shivering, yellow alert issued
खुर्जा में सुबह आठ बजे गर्म कपड़े पहनकर कांपते हुए स्कूल जाते बच्चे । हिमांशु चौहान  (संवाद)
बुलंदशहर। बारिश के बाद सोमवार को घना कोहरा रहा। दिनभर धूप नहीं निकली। ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम हो गई कि शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। शाम होते ही फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में रविवार सुबह बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हुआ। शाम होते ही कोहरे छाने लगा। देर रात तक कोहरा घना हो गया। इसके चलते जिले के मार्गों पर वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। इसी के साथ ठंडी हवा ने रफ्तार पकड़ ली। पूरे दिन धुंध सी छाई रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद कोहरा छाने से आलू, सरसों व सब्जी की फसल वाले किसान चिंतित हैं। किसान रविकरन, भोपाल सिंह और सतपाल सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में फसलाें को रोग लगने की भी आशंका बढ़ गई। लगातार नमी बनी रहने से आलू की फसल में झुलसा व गलन रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अभी कोहरे व ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed