फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demand reaches a record 962 MW, ranking 5th in the district's western region.

Bulandshahar News: रिकॉर्ड 962 मेगावाट पहुंची मांग, जिला पश्चिमांचल में 5वें नंबर पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Demand reaches a record 962 MW, ranking 5th in the district's western region.
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग जिले में बढ़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए बिजली उपकरण अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इससे जिले में पिछले 10 दिनें से लगातार मांग बढ़ी है। 24 मई को सर्वाधिक 962 मेगावाट बिजली खर्च हुई। पश्चिमांचल में बुलंदशहर सर्वाधिक बिजली खर्च करने में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार 14 मई को जिले में बिजली की अधिकतम मांग 838 मेगावाट रिकॉर्ड की गई थी। 23 मई को यह मांग बढ़कर 957 मेगावाट हुई। इसके ठीक एक दिन बाद 24 मई को 962 मेगावाट का नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


सिर्फ 10 दिनों के भीतर जिले का लोड 124 मेगावाट बढ़ गया। पश्चिमांचल के आकड़ों के अनुसार गौतमबुद्धनगर 2257.74 मेगावाट की मांग के साथ पहले स्थान पर, दूसरे नंबर गाजियाबाद 1650.52 और तीसरे पर मेरठ 1216.89, सहारनपुर 1012.75 रहा है। जनपद पांचवें नंबर पर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed