{"_id":"571cfb6a4f1c1b967f8b5243","slug":"dedicated-freight-corridor-issu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना मुआवजा दो तभी शुरू होने देंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना मुआवजा दो तभी शुरू होने देंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
चोला में रविवार को पंचायत करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के विरोध में रविवार को चोला क्षेत्र के किसानों ने पंचायत कर दोगुना मुआवजे की मांग उठाई। गांव भौरा में हुई पंचायत में किसानों ने हुंकार भरते हुए चेतावनी दी कि मुआवजा दोगुना न मिला तो काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता नवल सिंह ने की। संचालन कर रहे किसान नेता अजय चौधरी ने कहा कि प्रशासन किसानों को गुमराह कर रहा है। भाजपा नेता सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि किसानों को यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा की तर्ज तक मुआवजा नहीं मिलता तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक विमला सोलंकी के पति देवेंद्र सोलंकी ने कहा कि किसान अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसान जायज मांग कर रहे हैं और मांग अनुसार ही मुआवजा लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
पंचायत में बालक राम, धर्मवीर शर्मा, बने सिंह, धीरेंद्र सिंह, अतर सिंह, कृपाल सिंह, सुरेश चंद, नवल सिंह, उमर खान, कमल सिंह, कलुआ, जगवीर फौजी, रमेश चौधरी, सुखबीर, देवेंद्र, संजय, महेंद्र, मनवीर शर्मा और भूपेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।