फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death threat given to advocate over phone

Bulandshahar News: अधिवक्ता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Oct 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Updated Fri, 04 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Death threat given to advocate over phone
नगर के आवास विकास निवासी अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता चेतन भाटी ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि एक अक्तूबर को उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम पता बताए बिना ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फोन काट दिया। जब आरोपी के बारे में पता किया तो पाया कि आरोपी गांव मऊखेड़ा का रहने वाला है। इसके बाद आरोपी उनके चैंबर पर आया और फिर से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि एक तारीख को ही नगर पुलिस को मामले में शिकायत दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसपी ने नगर पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed