फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death during labor, dowry murder, Hungama

प्रसव के दौरान मौत, दहेज हत्या का आरोप, हंगामा

Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death during labor, dowry murder, Hungama
Murder - फोटो : अमर उजाला

आंचरु कलां निवासी महिला की प्रसव के दौरान रक्तस्त्राव होने से मौत हो गई, जबकि नवजात सुरक्षित है। प्रसूता की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। प्रसूता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर गांव आंचरू कलां निवासी कमलेश उर्फ लक्ष्मी(22) पत्नी धर्मेन्द्र को प्रसव पीड़ा होने पर शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। शाम को पुत्र पैदा हो गया, लेकिन प्रसव के साथ महिला को रक्तस्राव शुरू हो गया। चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रक्तस्राव न रुकने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रसूता के मायकेवालों ने ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न और महिला का किसी बड़े चिकित्सालय में इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता के पिता गुलाब सिंह पुत्र नंदराम निवासी असरौली थाना अहमदगढ़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की शादी 18 जनवरी 2015 को आंचरू कलां निवासी धर्मेन्द पुत्र छत्तर के साथ हुई थी।


शादी में उन्होंने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वह एक लाख नकद तथा चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज न देने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed