फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body of girl's abductor found hanging

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला युवती के अपहरण करने वाले का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अहमदगढ़। घर से गाजियाबाद नौकरी पर जाने की बात कह कर निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरारी के जंगल में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि युवक गत 17 जुलाई को घर से निकला था। 20 जुलाई को पुलिस ने घर पहुंचकर युवक पर एक युवती के अपहरण का आरोप लगाया और अब उसका शव मिला है। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी विनाेद कुमार ने शुक्रवार शाम एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र ललित कुमार गत 17 जुलाई को घर से गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी पर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन, वह वहां नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों का उससे कोई संपर्क भी नहीं हो सका। गत 20 जुलाई को कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बताया कि उनका पुत्र डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बताया गया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसका भाई ललित व अपहृत युवती उनके पास है। आरोपी महिला ने खुद को अपहृत युवती की बहन बताया था। जिस पर अनिल ने कॉलकर्ता आरोपी महिला से कहा था कि उसके भाई को पुलिस को सौंप दो, हम सुबह आकर उसे ले जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह अहमदगढ़ की खुसरूपुर चौकी से उनके पास फोन आया कि ललित का शव फंदे पर पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र की अपहृत युवती के पिता, ताऊ व भाई ने हत्या कर शव लटका दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


पुलिस सीमा विवाद में उलझी, एसएसपी दफ्तर पर हंगामा
परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। शाम करीब छह बजे परिजन व दर्जनों ग्रामीण मृतक के शव को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। उनका आरोप है कि अहमदगढ़ पुलिस मामला डिबाई थाना क्षेत्र का बता कर कार्रवाई नहीं कर रही है। न ही आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि युवक का शव फंदे से लटका मिला था। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article