फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DCM hits tempo, bank manager dies

Bulandshahar News: टेंपो में डीसीएम ने मारी टक्कर, बैंक मैनेजर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
DCM hits tempo, bank manager dies
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के अनिवास गांव के पास एक टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक निजी बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। जबकि, टेंपो सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से झारखंड निवासी 50 वर्षीय रवि शर्मा नगर के एचडीएफसी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो में सवार होकर बुलंदशहर के लिए निकले थे। टेंपो में उनके साथ राकेश सिंह निवासी गांव मंडावली थाना केलादेवी जिला संभल और टेंपो चालक नैक्सा भी थे। गांव अनिवास के पास टेंपो में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बैंक मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां, चिकित्सकों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। रवि शर्मा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed