फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cycle of workers will change color, the logo will rule

श्रमिकों की साइकिल का बदलेगा रंग, लगेगा शासन का लोगो

Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cycle of workers will change color, the logo will rule
सपा की साइकिल - फोटो : अमर उजाला

शासन की ओर से श्रमिकों को मिलने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग अब बदल जाएगा। इतना ही नहीं साइकिल पर शासन का लोगो भी लगेगा। इसके लिए शासन स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है और कंपनी को आर्डर भी देने की तैयारी चल रही है। इसके चलते आगामी आदेश तक साइकिल के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि शासन की ओर से श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों को निशुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिल दी जाती हैं। यह साइकिल कंपनी की होती है और इस पर कंपनी का ही लोगो होता है।
विज्ञापन


जिस श्रमिक को साइकिल मिलती है वह आम साइकिल की तरह ही होती है लेकिन शासन की मंशा है कि जो साइकिल सरकार की ओर से श्रमिक को दी जाती है, वह अलग दिखाई दे ताकि आम जनता को यह पता चल सके कि श्रमिक को साइकिल शासन की ओर से निशुल्क प्रदान की गई है। इसके लिए शासन की ओर से साइकिल का रंग बदलने और उस पर लोगो लगाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक कंपनी को चिह्नित कर आर्डर देने की तैयारी चल रही है।
सहायक श्रमायुक्त दीप्ति मान भट्ट ने बताया कि श्रमिकों को निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत मिलने वाली साइकिल का रंग बदलने और शासन का लोगो लगाने के लिए शासन स्तर पर विचार चल रहा है। इसके चलते साइकिल के लिए आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। अब शासन के आदेश के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed