{"_id":"5777f7f14f1c1bd42c79b928","slug":"current-landed-in-the-pole-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में उतरा करंट युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल में उतरा करंट युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर करंट से दो युवकों की मौत हो गई। कमालपुर गांव में बिजली के खंभे को छूने के दौरान हादसा हो गया। खंभे में करंट आ रहा था। वहीं अगौरा गांव में कपड़ा प्रेस करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
कमालपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य किशनलाल के बेटे मिथुन (21) ने इसी साल 12वीं क्लास पास की थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह खेतों की तरफ गया था। इस दौरान वह एक विद्युत पोल से टच हो गया। पोल में करंट आने के चलते वह झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं शुक्रवार रात अगौरा गांव निवासी अब्दुल कलाम (20) अपने घर पर कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। प्रेस मशीन में करंट आने से वह झुलस गया।
विज्ञापन
परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।