फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crop of wheat spoiled due to rain

50 फीसदी गेहूं की फसल हुई तबाह

Mon, 14 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crop of wheat spoiled due to rain
फसल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात्रि ओलावृष्टि और आंधी-बारिश किसानों पर मुसीबत बनकर टूटी।  कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई, जिसके चलते गेहूं, सरसों, आलू और आम सहित मटर और गाजर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की करीब 50 फीसदी फसल गिर गई।
विज्ञापन


पानी भरने से गेहूं के पौधे में सड़न की संभावना बढ़ गई है। हवा के झोकों से सरसों की पकी फसल करीब 25 फीसदी तक खेत में ही झड़ गई। बागों में आम का बोर आधे से अधिक हवा में उड़ गया।
विज्ञापन


वहीं बरसात से खेतों में पानी भरने से आलू दागी होने का खतरा है। इसी तरह मटर और गाजर भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।  


अरनिया, पहासू, छतारी, जहांगीरपुर आदि क्षेत्रों में आलू, सरसो, गेहूं, जौ आदि की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई। माचड़ के धीरेन्द्र प्रधान, डासौली के सुल्तान, कल्याण, धर्मेन्द्र सिंह, जीतू, गंगेरुआ के किसान राकेश आदि किसानों ने कहा कि पिछले साल हुई बर्बाद से अभी वह उबर भी नहीं पाए थे, इस साल फिर से वहीं हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीनगर और बुगरासी क्षेत्र में 70 प्रतिशत फसल के गिरने की आशंका जताई जा रही है।  डिबाई में  किसान विमल शर्मा, रूप किशोर, कुंवरपाल, राकेश कुमार आदि का कहना है कि दो दिन की हुई वर्षा से खेती में 30 से 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है।

शिकारपुर में सलेमपुर निवासी चौधरी जुगेन्द्र सिंह का कहना है कि अंधड़ के साथ आई बारिश ने गेहूं बर्बाद कर दिया । मुकैरा निवासी किसान मुंशी सिंह ने बताया कि आंधी से उसकी 25 बीघा गेहूं की फसल गिर गई।

औरंगाबाद में किसान कुंवरपाल लोधी, बिजेन्द्र सिंह लोधी, रूपचंद कपासिया, रंजीत ठेकेदार ने बताया कि क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।सरकार सही से आंकलन कराकर किसानों को जल्द ही मुआवजा दे।



गुलावठी में ग्राम देवली, भटौना, कुरली, बरमदपुर, खुशहालपुर आदि गांवों में गेहूं, सरसों व जौ की खड़ी फसलें करीब 40 प्रतिशत तबाह हो गई। सिकंदराबाद के गांव सहपानी निवासी किसान अशोक चौहान, सुधीर कुमार, विरेंद्र सिंह, इस्माईलपुर निवासी बिजेंद्र सिंह, भास्करण यादव, मूलचंद, हंसी, दादूपुर नीला निवासी सत्यपाल,लक्ष्मण ककोड़ के ग्राम झाझर,कपना, कुतवाया, आकलपुर, भीषमपुर, वैलाना, के किसान भीमा ठेकेदार, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण कटाई के लिए तैयार सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। अनूपशहर में गेहूं व सरसों की करीब 20 प्रतिशत फसल को नुकसान है। आम के बौर को भी मामूली तौर पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed