फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The cast of the film 'Hanuman Ansh' held a roadshow in the city.

Bulandshahar News: फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों ने शहर में निकाला रोड शो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The cast of the film 'Hanuman Ansh' held a roadshow in the city.
नगर में रोड शो के दौरान कलाकार शोभिनव सत्या के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
बुलंदशहर। फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों का शहर पहुंचने पर मंगलवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। सिकंदराबाद टोल प्लॉजा से लेकर भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा समेत कई स्थानों पर लोगों ने कलाकारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कलाकारों ने शहर में रोड शो भी निकाला।
इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। फिल्म के मुख्य कलाकार और असिस्टेंट डायरेक्टर शोभिनव सत्य ने कहा कि फिल्म के लीड एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद निर्देशक ने उन्हें बाबा का किरदार निभाने की जिम्मेदारी दी। कहा कि बाबा का किरदार निभाना उनके लिए आस्था से जुड़ा अनुभव रहा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद टोल से भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में रोड शो शुरू हुआ। इस कारण काला आम से भूड़ चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर लोगों को जाम से राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान गायक सुनील लोधी की आंखों का उपचार कराने के सवाल पर शोभिनव ने कहा कि इलाज में सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे। अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महामंत्री संतोष बाल्मीकि, उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, भवतोष गुर्जर, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल, आनंद चौधरी, हिमांशु तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।

नगर में रोड शो के दौरान कलाकार शोभिनव सत्या के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद

नगर में रोड शो के दौरान कलाकार शोभिनव सत्या के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed