{"_id":"6ac532edbb082e5c9e08225b","slug":"sita-and-bharat-have-become-real-life-siblings-lakshman-is-an-ma-student-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114535-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सगे भाई बने सीता-भरत, एमए के छात्र हैं लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सगे भाई बने सीता-भरत, एमए के छात्र हैं लक्ष्मण
विज्ञापन
खुर्जा के गंगा मंदिर में रामलीला में किरदार निभा रहे राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। संवाद
खुर्जा। रामलीला में सीता और भरत का किरदार निभा रहे वसु व दक्ष सगे भाई हैं। दोनों पिछले दो साल से किरदार निभा रहे हैं। भगवान राम बने शौर्य शर्मा पहली बार भाग ले रहे हैं। वह रावण व मां काली बनेे मामा से प्रेरित हुए हैं। लक्ष्मण बने ध्रुव एमए की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करते हैं।
खुर्जा रामलीला कमेटी में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और माता सीता के किरदार के लिए अलग-अलग स्कूल के छात्रों का चयन हुआ है। सुभाष मार्ग के मालपुरा मोहल्ला निवासी शौर्य शर्मा इस वर्ष भगवान राम का किरदार कर रहे हैं। शौर्य ने बताया कि वह महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र हैं।
शेरपुर नाइसर गांव निवासी वसु शर्मा पिछले दो सालों से सीता का किरदार कर रहे हैं। वह मनीषी संस्कृत महाविद्यालय में कक्षा सातवीं के छात्र हैं। उनके सगे भाई दक्ष शर्मा कक्षा आठवीं के छात्र हैं और भरत का किरदार निभा रहे हैं। वह पिछले साल शत्रुघ्न बने थे।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर के विशाल शर्मा पहली बार भाग रहे हैं और शत्रुघ्न बने हैं। वह नरौरा स्थित सांगवेद संस्कृत विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और पुरोहित का कार्य भी करते हैं।
रामलीला समिति के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया कि 22 दिनों तक पांचों पात्रों को मोबाइल, सोशल मीडिया से दूर रहना होता है।