फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   criminal was taken on remand and Rs 32,000 recovered

बैंक मित्र केंद्र डकैती : बदमाश को रिमांड पर लेकर 32 हजार रुपये किए बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
criminal was taken on remand and Rs 32,000 recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जिताका स्थित पीएनबी बैंक के बैंक मित्र केंद्र पर बीते दिनों हुई डकैती के एक आरोपी शैलेंद्र को कोर्ट से रिमांड पर लिया। साथ ही पुलिस ने डकैती की रकम में से 32 हजार रुपये की धनराशि शैलेंद्र के घर से बरामद भी कर ली है। बाद में आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया।


गत 28 नवंबर को गांव जिताका स्थित बैंक मित्र केंद्र पर डकैतों ने धावा बोलकर दो लाख रुपये की डकैती डाली थी। पुलिस मुठभेड़ में डकैती को अंजाम देने वाले पांचों बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद यादव ने बताया की सिकंदराबाद के गांव पीर बियाबानी निवासी बदमाश शैलेंद्र उर्फ शैली को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। बुधवार को कोर्ट की अनुमति होने पर पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से अलमारी में रखी किताब के नीचे से डकैती की 32 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। रिमांड के बाद पुलिस ने उसे दोपहर बाद कोर्ट में हाजिर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र के कहने पर डकैती की घटना की पटकथा लिखी गई थी। डकैती की घटना में शैलेंद्र मास्टर माइंड था। पूरी घटना को अंजाम देने के लिए इसी ने ही प्लान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed