{"_id":"59023d754f1c1b1035c0d542","slug":"youth-killed-by-sticks-and-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडों से पीटकर युवक को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के चचेरे भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना नरसेना में दर्ज कराई है।
क्षेत्र के करियारी गांव निवासी गरीबा सिंह जाटव का बेटा ननुआ (28) बुलंदशहर में ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह गांव आया था। बुधवार दोपहर को घर से ऊंचागांव जाकर उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी।
विज्ञापन
देर शाम तक जब वह अपने घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को ननुआ का शव करियारी मार्ग पर ऊंचागांव स्थित त्रिलोक सिंह के जंगल में पड़ा मिला। शव के आसपास खून पसारा हुआ था।
विज्ञापन
शव देखकर ऐसा प्रतित हो रहा था कि उसकी लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई। चश्मदीदों ने बताया कि घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित नल पर शराब के खाली गिलास और बोतल पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ननुआ अविवाहित था और उसे सुनाई भी कम देता था।
युवक का छोटा भाई विक्रम हरियाणा में नौकरी करता है। चचेरे भाई की तहरीर पर थाना नरसेना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई मुंशी सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी करियारी ने अज्ञात में दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।