फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   young man killed.

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

Fri, 29 Jan 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला, नरसेना
अमर उजाला, नरसेना Updated Fri, 29 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
young man killed.
युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। कस्बे के निकट जा रही नहर में शुक्रवार सुबह लोगों को शव दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकाला तो चेहरा तेजाब से जला हुआ था और युवक के दोनों हाथ कमर की तरफ गमछे से बंधे हुए थे। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार सुबह करीव आठ बजे नहर किनारे राहगीर निकल रहे थे। तभी लोगों की नजर नहर में बहे जा रहे शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 22-23 साल रही होगी। शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जला हुआ था। उसके दोनों हाथ कमर की ओर गमछे से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाश के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव कहीं दूर फेंका गया है।


मृतक ने लाल रंग की शर्ट और जींश पेंट पहनी हुई थी। एसआई रविन्द्र ने बताया कि शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed