{"_id":"590630cf4f1c1b216544159f","slug":"work-to-get-compensation-on-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुआवजा मिलने पर होने देंगे काम’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मुआवजा मिलने पर होने देंगे काम’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनियां में थर्मल पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर काफी समय से किसान धरने पर बैठे हुए है। रविवार को टीएचडीसी कर्मियों द्वारा काम चालू करने की सूचना मिलने पर महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक कहा है कि मुआवजे की रकम मिलने के बाद ही निर्माण कार्य होने देंगे। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है।
अरनिया क्षेत्र में थर्मल पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर एक माह से अधिक समय से दशहरा स्थित चांमड़ मंदिर पर किसानों का धरना चल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि धरने के दौरान किसी ने ग्रामीणों को काम चालू होने की जानकारी दी।
सूचना पर ग्रामीण महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर मौके पर जा पहुंची। महिलाआ ने कहा कि मुआवजा मिलने के बाद ही थर्मल पॉवर प्लांट का काम चालू हो सकेगा। ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन