{"_id":"58dbf2a74f1c1bfe0a6407ba","slug":"women-lock-up-on-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी में शराब के ठेके पर हंगामा करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी मार्ग स्थित बीच बस्ती से ठेका हटवाने को लेकर बुधवार सुबह महिलाओं ने हंगामा कर ठेके के गेट पर ताला जड़ दिया। इस बीच कुछ लोगों ने पास में बन रहे एक निर्माणाधीन दीवार ढाह दी। हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आठ बजे गुस्साई मोहल्ले की महिलाएं शराब के ठेके पर पहुंच गई और रिहायशी से ठेका बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने ठेके के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। उनका कहना था कि बस्ती में ठेका होने से शराबी अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे कि महिलाओं व लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
कई घरों में तो बच्चों को भी शराब की लत लग गई है। जिससे घर बर्बाद हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि इसी स्थान पर देशी ठेके के अलावा अंग्रेजी शराब का ठेका चलाने की तैयारी हो रही है। महिलाओं के प्रदर्शन के बीच कुछ लोगों ने ठेके की एक निर्माणाधीन दीवार भी गिरा दी। कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को समझाया कि पुलिस ठेका बंद नहीं करा सकती। जबकि शासन के आदेश न हों। उन्होंने सुझाव दिया कि वह अपनी शिकायतें तथा मांग जिलाधिकारी को लिखकर दें।
ठेका हटाने का निर्णय प्रशासन ही ले सकता है। एसओ के समझाने पर महिलाएं यह चेतावनी देते हुए चली गई कि यहां पर ठेका नहीं चलने देंगी।