फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wife tried to burn her husband.

अवैध संबंधों में बाधक बने पति को जलाने की कोशिश

Mon, 21 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 21 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
wife tried to burn her husband.
चौकी क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर में सोमवार दोपहर पत्नी के अवैध संबंधों में बाधक बना एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई ने उसकी पत्नी, साढू और साली पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

पुलिस ने भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बीछट सुजानपुर निवासी गौतम पुत्र राजवीर ने तहरीर में कहा है कि उसके भाई वेदप्रकाश की शादी वर्ष 2006 में थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव से हुई थी।
विज्ञापन


इस समय दोनों को तीन बेटियां हैं। वेदप्रकाश को पता चला कि उसकी पत्नी के अपने जीजा थाना दादरी क्षेत्र के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं।

इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। वेदप्रकाश अवैध संबंधों का विरोध करता था। इसके चलते कई साल से पत्नी अपने जीजा व बहन के यहां रह रही थी।

जबकि तीनों बेटियों का पालन-पोषण वेदप्रकाश कर रहा है। गौतम का आरोप है कि वेदप्रकाश की पत्नी, साढृू और साली सोमवार सुबह गांव पहुंचे।

इन लोगों ने पहले वेदप्रकाश के साथ झगड़ा और मारपीट की। इसी दौरान तीनों ने वेदप्रकाश पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलसे वेदप्रकाश के भाई गौतम की तहरीर पर पत्नी, साढृू व साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पत्नी के अवैध संबंध सामने आए हैं। पूरी छानबीन करने के बाद तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed