फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire breaks out in gas cylinder while cooking; quick thinking averts disaster.

Auraiya News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, सूझबूझ से टला हादसा

Wed, 09 Sep 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in gas cylinder while cooking; quick thinking averts disaster.
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव नियामतपुर में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। हालांकि, परिजन ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


गांव नियामतपुर निवासी अंकित के घर में सुबह करीब नौ बजे रसोई में खाना रहा था। इसी दौरान गैस रेगुलेटर में अचानक लीकेज हुआ और देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही पलों में आग ने पूरे सिलिंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने के बावजूद घर के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी। परिजन ने गीला बोरा और मिट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मशक्कत और सूझबूझ के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि व आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था, आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed