फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man with a bounty on his head, who threatened to break an MLA's knees, arrested in Rajasthan

Ghaziabad News: विधायक को घुटने तोड़ने की धमकी देने वाला इनामी राजस्थान से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man with a bounty on his head, who threatened to break an MLA's knees, arrested in Rajasthan
लोनी। लोनी में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं से मारपीट और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के आरोपी हाजी सलमान को मंगलवार तड़के राजस्थान के चित्तौड़ गढ़ गिरफ्तार किया है। हाजी सलमान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी ने पुलिस देखकर भागने का प्रयास किया तो उसकी कार पेड़ से टकराई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाया गया। उसके पास से तीन आईफोन और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। हाजी सलमान को लेकर हुए विवाद के बाद लोनी में तनाव की स्थिति बन गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को हाजी सलमान ने अपने 50 से अधिक साथियों के साथ राम विहार कॉलोनी निवासी सुमित सूद पर हमला किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी। इस बीच सलमान ने चार सितंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के घुटने तोड़ने की धमकी दी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच को सलमान की लोकेशन राजस्थान में मिली। हालांकि वह बार-बार लोकेशन बदल रहा था, लेकिन उसे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बूंदी जिले क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया।
विज्ञापन





जिलाबदर रह चुका है आरोपी, 14 केस हैं दर्ज



पुलिस के अनुसार, सलमान लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और लोनी बॉर्डर, ट्रोनिका सिटी और दिल्ली के भजनपुरा थाने में मारपीट, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। 23 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिलाबदर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




फॉलोअर्स की मदद से छिपा



पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सलमान वारदात के बाद ही जिले से भाग गया और कुछ परिचितों की मदद से छिपा रहा उसके कुछ फॉलोअर्स ने भी मदद की। पुलिस अब इस काम में उसकी मदद करने वालों की जानकारी करके गिरफ्तारी की जाएंगी।



एनकाउंटर के डर से शिकायत



इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक मेल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद उसका एनकाउंटर किए जाने की आशंका जाहिर की गई। साथ ही, पहले ही मेल के माध्यम से शिकायत करने की बात कही गई। हालांकि, मेल किसने किया, इसका नाम इसमें नहीं था और पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।




---



विधायक बोले- आरोपी का साथ न दें अधिवक्ता



हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की कि वे आरोपी का किसी भी स्तर पर साथ न दें। विधायक ने कहा कि वह भी बार के सदस्य हैं और हमेशा अधिवक्ताओं के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने बार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी यहां वकालत कर चुके हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि हाजी सलमान के पाकिस्तान से संबंध होने की बात सामने आ चुकी है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed