{"_id":"5919f9974f1c1bcc3bf23231","slug":"wife-called-the-girl-on-the-pretext-of-birthday-husband-hijacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने युवती को जन्मदिन के बहाने बुलाया, पति ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने युवती को जन्मदिन के बहाने बुलाया, पति ने किया अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 16 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demo
विज्ञापन
जहांगीराबाद से एक मई को अपहरण और रेप के बाद बरामद की गई युवती का आरोप है कि घटना के दिन अब्बास की पत्नी ने फोन कर अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। जहां से आरोपी अब्बास ने परिजनों की हत्या की धमकी देकर उसका अपहरण कर लिया।
पीड़िता ने सीआरपीसी 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में ये आरोप लगाए। मजिस्ट्रेट को दिए बयानों के बाद पुलिस अब मामले में पत्नी की संलिप्तता की जांच में जुट गई है। पुलिस युवती को लेकर एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पहुंची। एसीजेएम प्रथम ने एसीजेएम चतुर्थ निधि शिशोदिया को बयान दर्ज करने के लिए नामित किया।
दोपहर करीब एक बजे युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बंद कमरे में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद विवेचक महेंद्र सिंह ने अकेले में बयानों का अवलोकन किया। विवेचक महेंद्र सिंह ने बताया कि बयानों में युवती ने आरोपी अब्बास मिर्जा की पत्नी पर घर बुलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि एक मई को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर अब्बास की पत्नी ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। वहां अब्बास ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अब्बास उसे लेकर शिकारपुर, नरौरा, मथुरा और दिल्ली गया। पांच मई को अब्बास ने जान से मारने की धमकी देकर खाली कागजों पर दस्तखत करा लिए। युवती ने आरोप लगाया कि अब्बास ने कई बार धमकी देकर उसके साथ रेप किया।