फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Was to avenge the killing of innocent insult

अपमान का बदला लेने के लिए की थी मासूम की हत्या

Thu, 20 Oct 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Was to avenge the killing of innocent insult
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रेमी के अपमान का बदला लेने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम प्रिंस की हत्या की थी। यह बात पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताई। पुलिस ने प्रेमी युगल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। बता दें मंगलवार को ग्राम मुतैना निवासी धमेंद्र का बेटा प्रिंस(4)घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था।

बुधवार सुबह धमेंद्र के घर के पिछवाड़े बोरे में बंद प्रिंस का शव मिला था। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले की ही महिला कविता को हिरासत में लिया था। एसओ अनिल प्रताप ने बताया कि पूछताछ में कविता ने बताया कि दो साल पहले उसके प्रिंस के चाचा कुलदीप के साथ संबंध थे। और  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी प्रमोद पुत्र श्रीचंद से भी उसके संबंध थे।
विज्ञापन


कुलदीप ने प्रमोद की पीटाई कर थी। अपमानित होने के कारण प्रमोद ने उसके पास आना छोड़ दिया था। उसी दिन से वह प्रेमी प्रमोद के अपमान का बदला लेने की फिराक में लगी थी। कविता ने बताया कि मंगलवार को वह फोन पर प्रमोद से बातें कर रही थी। इसी दौरान प्रिंस खेलते हुए उसके घर आ गया। उसने प्रिंस को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद को बुलाकर उसके साथ मिलकर प्रिंस की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात्री में मौका पाकर उसने प्रिंस के शव को बोरे में बंद कर मकान के पीछे पड़े खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने कविता और प्रमोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed