{"_id":"57b0b37a4f1c1be4086eb024","slug":"was-not-considered-even-after-panchayat-brtpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के बाद भी नहीं माना था भरतपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के बाद भी नहीं माना था भरतपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
भरतपाल की हत्या की रूपरेखा काफी पहले ही तैयार हो गई थी। रिश्ते में साली लगने वाली पड़ोसी की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। कई बार रोकने-टोकने के बाद भी वह नहीं माना था। इसको लेकर मृतक के गांव और ससुराल में भी कई बार पंचायत हुई थीं। आखिरकार अवैध संबंधों के चलते भरतपाल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
भरतपाल की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकरई निवासी बबीता से करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। इसी दौरान भरतपाल के पड़ोसी युवक की शादी भी अकरई की ही युवती से हो गई थी। शादी के बाद से ही भरतपाल के उक्त युवक की पत्नी से (रिश्ते की साली) अवैध संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
अवैध संबंध उजागर होने के कई बार गांव में पंचायत होने पर उसकी ससुराल के लोगों को भी इसका पता चल गया था। ससुराल अकरई में भी तीन-चार बार इस मामले को खत्म करने के लिए पंचायतें हुई थीं।
विज्ञापन
पंचायत में ही भरतपाल ससुराल वालों सहित उक्त युवक को भी अवैध संबंध खत्म करने का भरोसा देकर माफी मांग च़ुका था। इसके बाद भी वह लगातार अवैध संबंधों बनाए हुआ था। करीब दो वर्ष पहले युवक ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध किया था तो भरतपाल ने उसकी पिटाई कर दी थी। अवैध संबंधों से बाज न आने पर ही भरतपाल की हत्या कर दी गई।